सरकार ने रविवार को पेट्रोल पंप बंद करने की मांग को खारिज किया, पेट्रोल-डीजल की होगी होम डिलीवरी

0
276

 

  1. आईएमएफ के अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था 2017 में 3.5% की दर से बढ़ेगी :-

(I)अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान है कि 2016 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3.1 फीसदी की दर से वृद्धि के मुकाबले इस साल 3.5 फीसदी की दर से वृद्धि होगी।

(II)आईएमएफ का 2017 के लिए नवीनतम दृष्टिकोण जनवरी में पूर्वानुमानित 3.4 प्रतिशत की वैश्विक वृद्धि के अनुमान से मामूली अधिक है।

  1. इतालवी महापौर गियसी निकोलिनी ने यूनेस्को शांति पुरस्कार जीता :

(I)यूनेस्को ने प्रवासियों और शरणार्थियों के जीवन को बचाने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए, इतालवी द्वीप लैंपेदुसा के महापौर, गियसेपिना (गियसी) निकोलिनी को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है।

(II)2012 में मेयर बनने के बाद से निकोलिनी शरणार्थी और प्रवासी अधिकारों के एक मुखर रक्षक रहे हैं।

  1. दृष्टिहीन भारतीय धावक सागर बाहेती ने ऐतिहासिक बोस्टन मैराथन पूरी की :-

(I)बैंगलोर स्थित सागर बहेती ऐतिहासिक बोस्टन मैराथन, दुनिया के सबसे पुरानी, सबसे प्रतिस्पर्धी और सबसे कठिन मैराथन को पूरा करने वाले पहले दृष्टिहीन भारतीय धावक बन गए हैं।

(II)बाहेती ने अमरीका की यात्रा की और प्रसिद्ध मैराथन में भाग लेने वाले पहले दृष्टिहीन भारतीय बन गए।

(III)बाहेती ने लगभग चार घंटे में लगभग 42.16 किलोमीटर की दूरी पूरी की।

  1. वरिष्ठ पत्रकार नोरा चोपड़ा का निधन :-

(I)वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार, नोरा चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

(II)चोपड़ा को भावुक, उत्साही और उग्रवादी पत्रकार के लिए व्यापक रूप से जाना जाता था।

5.दो लाख से अधिक कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद करने की तैयारी में सरकार :-

(I)सरकार दो लाख से ज्यादा कंपनियों का पंजीकरण रद करने की तैयारी में है। इन कंपनियों में लंबे समय से कारोबार नहीं हो रहा हैं। लगाने की चौतरफा कोशिशों के बीच इस दिशा में विचार हो रहा है।

(II)इस तरह की कंपनियों का इस्तेमाल मनी लांडिंग में किए जाने की आशंका रहती है। विभिन्न राज्यों में फैली दो लाख से ज्यादा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

(III)इन कंपनियों से पूछा गया है कि क्यों लंबे समय से उनमें कोई ऑपरेशन या व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो रही है।

6.उत्तराखंड में तेज आंधी से फसल बर्बाद :-

(I)मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई। आधी रात के बाद से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में तेज हवाएं चली।

(II)इस दौरन कई स्थानों पर बिजली भी गुल रही। साथ ही आम, लीची आदि की फसल भी बर्बाद हो गई। गरज के साथ बारिश होने पर लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश जारी है।

7.दिल्ली HC से आप को झटका, निगम चुनाव में VVPAT के इस्तेमाल की याचिका खारिज :-

(I)रविवार को नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट से आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है।

(II)कोर्ट ने निगम चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी (वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन के इस्तेमाल की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है।

8.सरकार ने रविवार को पेट्रोल पंप बंद करने की मांग को खारिज किया, पेट्रोल-डीजल की होगी होम डिलीवरी :-

(I) केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम डीलर्स संगठनों के उस निर्णय को अस्वीकार कर दिया था, जिसमें उन्होंने 14 मई से हर रविवार को देश के आठ राज्यों में पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया था। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में सामने आई है।

(II)पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्रीनगर में एक बैठक में संसदीय सलाहकार समिति को बताया, “पेट्रोलियम मंत्रालय रविवार को पेट्रोल पंपों को बंद करने के लिए पेट्रोल पंप डीलरों को मंजूरी या स्वीकृति नहीं दी है।”

(III)मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए आवश्यक उपायों को लागू करना होगा क्योंकि पेट्रोलियम उत्पाद इस श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।

(IV)वहीं मंत्रालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि कंज्यूमर जल्द ही प्री-बुकिंग के माध्यम से अपने घर पर ही पेट्रोल डीजल की उपलब्धता को सुनिश्चित कर पाएंगे। यानी पेट्रोल-डीजल की होम डिलीवरी होगी। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे विकल्पों का पता लगाया जा रहा है जहां पेट्रो उत्पादों को पूर्व बुकिंग पर उपभोक्ताओं को दिया जा सकता है।

9.पाकिस्तान के क्वेटा में 434 अातंकियों ने किया आत्मसमर्पण :-

(I)दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में 434 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जियो टीवी के मुताबिक, इन आतंकवादियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए बलूचिस्तान में एक समारोह का भी आयोजन किया गया।

(II)बलूच लिबरेशन आर्मी के हैं सभी आतंकी, समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस दौरान बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब सनाउल्लाह जेहरी , सेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रांतीय मंत्री और अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे। ये आतंकवादी बलूच रिपब्लिक आर्मी, बलूच लिबरेशन आर्मी सहित विभिन्न आतंकवादी संगठनों से संबद्ध थे।

10.TCS को पछाड़ Reliance ने हासिल किया सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा :-

(I)मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्केट कैप के मामले में शुक्रवार को एक बार फिर से सबसे मूल्यवान कंपनी का तमगा हासिल कर लिया है। कंपनी ने टाटा की सबसे प्रमुख कंपनी टीसीएस को पीछे छोड़ दिया है।

(II)शुक्रवार के कारोबार में दोपहर करीब 12 बजकर 36 मिनट के आस पास रिलायंस के शेयर बीएसई पर 3.43 फीसद के उछाल के साथ 1,416.40 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। जिसके साथ ही इसकी मार्केट कैप 4,60,291.20 करोड़ रुपए हो गई, जो कि देश में लिस्टेड किसी भी कंपनी से ज्यादा है। यह आकड़ा 3,151.92 करोड़ रुपए ज्यादा का रहा। मौजूदा समय में टीसीएस की वैल्युएशन 4,57,139.28 करोड़ रुपए है। कंपनी के स्टॉक्स 0.33 फीसद की गिरावट के साथ 2,320.65 पर कारोबार करते देखे गए।