CURRENT GK HINDI

0
181

1.संसद के बजट सत्र में गर्माएगा आधार कार्ड पर सरकार की नीतियों का मुद्दा :-

 

  • अब गरीबों को मुफ्त सिलिंडर तभी मिलेगा जब उनके पास आधार कार्ड होगा.
  • प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री एलपीजी कनेक्शन के लिए अब आधार कार्ड जरूरी है.
  • इसके पहले मिड डे मील को भी आधार से जोड़ा गया है.
  • गुरुवार को फिर शुरू हो रहे बजट सत्र में दूसरे विपक्षी दलों के साथ यह मामला जोर-शोर से उठाएगी.
  • “पहले मिड-जे मील स्कीम, आईसीडीसी…अब खबर है कि उज्जवला योजना को भी आधार से जोड़ा जा रहा है…हम इससे विशेष तौर पर चिंतित हैं और संसद में दूसरे विपक्षी दलों से साझा रणनीति बनाकर संसद में उठाएंगे.” डेरेक ने दावा किया कि देश में करीब 30 करोड़ लोगों के पास आधार नहीं हैं और इसमें 90% बच्चे हैं.

 

2.भारत ने अटारी बॉर्डर पर लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा:-

 

  • पाकिस्तान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भारत-पाक अटारी बॉर्डर पर रविवार को 360 फुट ऊंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया गया. इसे देश का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है.
  • ये तिरंगा 120 लंबा और 80 फुट चौड़ा है. इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है.
  • पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया. इससे पहले झारखंड के रांची में सबसे लंबा 293 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया गया था
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तिरंगा फहराए जाने के भारत के फैसले से पाकिस्तान खुश नहीं है.
  • पाकिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन बताया है. पाकिस्तान के अधिकारियों को आशंका है कि भारत इस फ्लैगमास्ट का इस्तेमाल जासूसी के लिए कर सकता है.

 

3.ओडिशा सरकार ने परेशान महिलाओं के लिए 181 हेल्पलाइन लॉन्च की :-

 

  • ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च 2017) के अवसर पर संकट के दौरान महिलाओं के लिए एक 24*7 हेल्पलाइन नंबर 181 जारी किया है.
  • ओडिशा के किसी भी हिस्से से महिलाएं तत्कालसहायता प्राप्त करने के लिए 181 डायल कर सकती हैं.
  • यह हेल्पलाइन हिंसा से प्रभावित महिलाओं को त्वरित प्रतिक्रिया पहुंचाएगी, साथ ही महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों और कई अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेगी.

 

4.क्यूवास लगातार तीसरे ब्राजील खिताब से एक कदम दूर :-

 

  • पाब्लो क्यूवास ने शीर्ष वरीय स्पेन के पाब्लो कोरीना बुस्ता को 6-3 7-6 से हराकर पुरूष एकल फाइनल में जगह बना ली है
  • वह अपने लगातार तीसरे ब्राजील ओपन टेनिस टूर्नामेंट खिताब को जीतने से मात्र एक कदम दूर हैं।
  • उरूग्वे के खिलाड़ी ने कोरीना को गत वर्ष क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में गत वर्ष फाइनल में हराया था।
  • उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कोरीना की पहले पांच गेम में दो बार सर्विस ब्रेक कर पहला सेट जीता तथा दूसरे सेट का टाईब्रेक 7-2 से अपने नाम किया। क्यूवास के सामने फाइनल में स्पेन के दूसरी सीड रामोस विनोलास की चुनौती रहेगी जिन्होंने चौथी सीड पुर्तगाल के जोओ सोसा को 6-7 7-5 6-2 से हराया। क्यूवास ने हालांकि रामोस के खिलाफ पिछले चार मुकाबलों में तीन बार जीत दर्ज की है।

 

5.हिमाचल प्रदेश ने मोबाइल ऐप ‘मेरा हुनर’ की शुरूआत की :-

 

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को कुशल और अर्धकुशल श्रमिकों को नौकरी खोजने में मदद के लिए एक मोबाइल एप की शुरुआत की।
  • राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटेल ने कहा कि मोबाइल एप और बेबसाइट का शीर्षक ‘मेरा हुनर एचपी’ या ‘माई टैलेंट’ सीधे नौकरी चाहने वालों और भावी नियोक्ताओं से जुड़ा है।
  • यह अपने निवास के आसपास के इलाके में नौकरियां तलाशने वालों के लिए फायदेमंद होगा।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से राज्य के कौशल विकास योजना को पूरी करेगी और इससे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण छात्रों को मदद मिलेगी।

 

6.प्रदीप नायर फोर्ड फाउंडेशन के क्षेत्राीय निदेशक नामित :-

 

  • प्रदीप नायर को फोर्ड फाउंडेशन ने नयी दिल्ली स्थित अपने क्षेत्राीय कार्यालय के लिए निदेशक नामित किया है।
  • नायर की वैश्विक अनुभव और साभुोदारी निर्माण में उनका नेतृत्व एवं विशेषग्यता फाउंडेशन के लिए बड़ी पंूजी साबित होगी।
  • भारत में बिल क्लिंटन के क्लाइमेट इनीशिएटिव के निदेशक के तौर पर सेवा दे चुके नायर के पास लंबा अनुभव है।
  • फोर्ड फाउंडेशन का नयी दिल्ली स्थित कार्यालय भारत, नेपाल और श्रीलंका में अपनी सेवा मुहैया कराता है।

 

7.Air India ने भरी महिला चालक दल के साथ सबसे ऊंची उड़ान :-

 

  • सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने शत-प्रतिशत महिला सदस्यों वाले चालक दल के साथ विश्व की एक सबसे बड़ी उड़ान भरी है।
  • दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए कल प्रस्थान करने वाले विमान के चालक दल और उड़ान सहायक दल में सभी सदस्य महिलाएं हैं।
  • इस उड़ान के परिचालन में हवाई यातायात नियंत्रक और हवाई अड्डे पर उड़ान से जुड़ी सहायक गतिविधियों को भी पूरी तरह महिला स्टाफ के सदस्यों ने परिचालित किया। विमान करीब 17 घंटों में 14,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
  • इस उड़ान का आयोजन विशेष रूप से आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया

 

8.अमेरिकी राज्य वाशिंगटन ने डोनाल्ड ट्रंप के नए यात्रा प्रतिबंध को चुनौती देने का लिया फैसला :-

 

  • अमेरिकी राज्य वाशिंगटन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए यात्रा प्रतिबंध को अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है.
  • वाशिंगटन के अटॉर्नी जनरल बॉब फर्ग्यूसन ने गुरुवार को कहा कि राज्य यात्रा प्रतिबंध के संबंध में राष्ट्रपति के नए कार्यकारी आदेश पर रोक लगाने के लिए संघीय अदालत जाएगा. वाशिंगटन, हवाई के बाद दूसरा राज्य हो गया है, जिसने इस संबंध में ट्रंप के नए कार्यकारी आदेश को चुनौती देने का निर्णय लिया है.
  • सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन पहले ही हवाई ने इस संबंध में मुकदमा दायर किया. हालांकि ट्रंप ने अपने नए आदेश में बदलाव किए हैं

 

 

 

:- Batch Starts for :-

:- “BANK/ SSC” at 7:30 AM TO 10:30 AM

:- “BANK/ SSC” at 8 AM TO 11 AM

:- “BANK/ SSC” at 4 PM TO 7 PM

:- “BANK/ SSC” at 5 PM TO 8 PM

:- At Subhash Nagar

:- Contact No. :-  8233223322, 8233033033

 

:- Batch Starts for :-

:- “IAS/RAS” at 8 AM TO 12 Noon = Economics

:- “IAS/RAS” at 1 PM TO 2:30 PM = Geography

:- At Subhash Nagar

:- Contact No. :- 7340013913, 8233223322

 

:- Batch Starts for :-

:- ” BANK/ SSC” at 7:45 AM TO 10:45 AM

:- ” BANK/ SSC” at 4 PM TO 7 PM

:- At Shobhagpura 100 feet road   Branch,    opp. Ashoka   palace.

:- Contact No. :-  7727867730, 9521516171

 

:- Batch Starts for :-

:- “Bank/ SSC”  at 7 AM TO 10 AM

:- “Bank/ SSC”  at 4:45 PM  TO 7 :15 PM

:- At Sec. 14 CA Circle. Branch

:- Contact No. :- 9521314152, 7742443456

 

ANUSHKA ACADEMY AJMER BRANCH BATCHES DETAIL :-

Batch Starts for :-

:- “Constable “  at 8 AM TO 12 Noon

:- “BANK/SSC” at 12  Noon TO 2 PM

:- “2nd grade” at 1 PM TO 6 PM

:- “Contact No. :- 7340019191, 7665958506

 

FOR MORE GK AND APTITUDE PRACTICE QUIZ, VISIT US –

http://www.anushkaacademy.com/

Home