अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के स्थापना समारोह के लिए बॉन, जर्मनी में आयोजित पूर्वावलोकन कार्यक्रम

0
278

CURRENT G.K

1.दक्षिणी सूडान में समर्पित सेवा और बलिदान के लिए भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्ति राष्ट्रक पदक :-

संयुक्त राष्ट्र ने एक हजार से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को दक्षिणी सूडान में समर्पित सेवाओं और बलिदान के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया है। यह पदक दुनियाभर में शांति स्थासपना, मानवीय सहायता और आपदा राहत के कार्यों के लिये तैनात शांति सैनिकों को दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने हाल के मन की बात कार्यक्रम में इन शांति सैनिकों के योगदान को सराहा था।भारतीय जवानों ने यू एन के विश्वे भर के 71 पीस किपिंग ऑपरेशन में से लगभग 50 ऑपरेशन्सप में अपनी सेवाएं दी हैं। कांगो और दक्षिणी सूडान में भारतीय सेना के हॉस्पिटल में 20 हजार से अधिक रोगियों का इलाज किया गया है I

 

2.नये द्वीप बांग्लादेश के भूमि संकट का कर सकते हैं हल: विशेषज्ञ

के बढ़ते जल स्तर के खतरे से एक संभावित हल मिला है। सरकार ने कल कहा कि 125,370 एकड़ क्षेत्र के साथ 29 द्वीप 2007 से बंगाल की खाड़ी में उभरे हैं।दरअसल, हर साल हिमालयी नदियां एक अरब टन गाद लाती है और उन्हें बांग्लादेश तट के पास बंगाल की खाड़ी में जमा करती है जिससे छिछले जल में द्वीप बनते हैं। इनमें से कई द्वीप बसे हुए हैं। वहीं, विशेषज्ञों ने एएफपी को बताया कि ये ‘ग्लोबल वार्मिंग से पैदा हुए खतरे को कम कर सकते हैं।

सेंटर फॉर इनवायरनमेंट एंड ज्योग्राफिक इनफॉरमेशन सर्विसेज के प्रमुख ममीनुल हक सरकार ने कहा कि हर साल बांग्लादेश में नयी भूमि उभरती है और नदियां और समुद्र नयी भूमि को निगल रहे हैं।

 

3.सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे  वाले एलप्पो  प्रांत के एक शहर पर किए गए हवाई हमलों में 53 लोगों की मौत हुई :-

सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले एलप्पो प्रांत के एक शहर पर किए गए हवाई हमलों में 53 लोगों के मारे जाने की खबर है। ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार संस्था ने कहा है कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। इस मानवाधिकार संस्था और सीरियाई नागरिक रक्षा विभाग ने 53 लोगों की मौत की पुष्टि की है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये हमले सीरिया सरकार के विमानों ने या उसके गठबंधन सहयोगी रूस ने किये हैं।

 

4.ओड़िशा के दक्षिणी और तटवर्ती क्षेत्रों में भारी वर्षा :-

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दबाव से ओड़िशा के दक्षिणी और तटवर्ती क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। भुवनेश्वर मौसम कार्यालय ने गंजाम, खुर्दा, कटक, पुरी, नयागढ़, गजपति, रायगडा और कंधमाल जिलों में शुक्रवार तक भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि गोपालपुर बंदरगाह से लगभग पांच सौ 65 किलोमीटर दूर स्थित हवा का कम दबाव अगले 24 घंटे में और घना हो जाएगा। इसके असर से तटवर्ती क्षेत्रों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

 

5.जाने माने हिन्दीक कवि और साहित्य कार कुंवर नारायण का नई दिल्लीक में निधन :-

जाने माने हिन्दी कवि और साहित्यकार कुंवर नारायण का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। साहित्य अकादमी और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कुंवर नारायण का जन्म फैजाबाद में 1927 में हुआ था। उन्हें पदम भूषण अलंकरण से भी सम्मानित किया गया था। कुंवर नारायण नई हिन्दी कविता के सशक्त हस्ताक्षर माने जाते हैं।

 

6.डिजिटल टैक्नो्लोजी के प्रयोग को बढ़ावा देना सरकार का प्रमुख एजेंडा है: रवि शंकर प्रसाद :-

इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि इंटरनेट समूचे विश्व का है और इस पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि डिजिटल टैक्नोलोजी के प्रयोग को बढ़ावा देना सरकार का प्रमुख एजेंडा है और साइबर सुरक्षा की दृष्टि से नवाचार की नई स्टार्टअप कम्पनियों को पांच करोड़ रूपये की सहायता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार साइबर सुरक्षा में पी एच डी शोधकर्ताओं को भी प्रोत्साहन देगी।

 

7.तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं की कमी को लेकर हरित अधिकरण ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को फटकार लगाई :-

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने अमरनाथ यात्रियों को उपयुक्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न कराने पर अमरनाथ श्राइन बोर्ड को फटकार लगाई है। अधिकरण ने कहा कि बोर्ड उच्चतम न्यायालय के 2012 के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा। उसने श्राइन बोर्ड से इस बारे में दिसम्बर के पहले सप्ताह तक स्थिति रिपोर्ट देने को कहा है। अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार ने कहा कि वहां शौचालय जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं जिससे महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। हरित अधिकरण ने पर्यावरण और वन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की समिति बनाई है जो श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार करेगी।

 

8.अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के स्थापना समारोह के लिए बॉन, जर्मनी में आयोजित पूर्वावलोकन कार्यक्रम :-

पीआईबी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीजय सौर गठबंधन (आईएसए) के स्थारपना समारोह के लिए बॉन, जर्मनी में पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री आनंद कुमार ने आशा व्यक्तभ की कि विकसित देश सकारात्माक कार्रवाई की भावना से विकासशील देशों की सौर ऊर्जा परियोजनाओं में विदेशी विकास सहायता (ओडीए) का प्रतिशत तय करेंगे। उन्होंने बताया कि बहुपक्षीय विकास बैंक और अन्यत वित्तीय संस्थातन कम लागत के वित्तह और अनुसंधान तथा प्रौद्योगिकी संस्थारनों के जरिए विश्व भर की सौर परियोजनाओं को पूरी तरह से समर्थन प्रदान करने की कोशिश करते हैं ताकि सौर ऊर्जा तथा उसका भंडारण सभी की पहुंच में आ सके।

9.थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति अक्तूेबर महीने में छह महीने के उच्चर स्तीर 3 दशमलव पांच नौ प्रतिशत पर पहुंची :-

थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति अक्तूबर महीने में छह महीने के उच्च स्तर 3 दशमलव पांच नौ प्रतिशत पर पहुंच गयी। सितंबर महीने में यह दो दशमलव छह प्रतिशत थी और पिछले साल इसी अवधि में थोक मुद्रास्फीति एक दशमलव दो सात प्रतिशत थी। आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाने-पीने की वस्तुएं दोगुने से भी अधिक चार दशमलव तीन प्रतिशत महंगी हुई। सितम्बर के मुकाबले अक्तूबर में सब्जियों के भाव भी 36 दशमलव छह-एक प्रतिशत बढ़े, जबकि प्याज की कीमतों में एक सौ 27 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई, लेकिन दालें 31 दशमलव  शून्य-पांच प्रतिशत सस्ती हुई। आलू की कीमत में भी 44 दशमलव दो-नो प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

 

10.बम्बनई शेयर बाजार के दोपहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक 62 अंक की गिरावट के साथ 32 हजार 971 पर आ गया :-

बम्बई शेयर बाजार के दोपहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक 62 अंक की गिरावट के साथ 32 हजार 971 पर आ गया। शुरूआती कारोबार में यह 82 अंक की वृद्धि के साथ 33 हजार 115 पर खुला था। निफ्टी भी 28 अंक घटकर 10 हजार 196 पर आ गया।