अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये सरकार की नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा

0
192

CURRENT G.K.

1.पेट्रोलियम विश्वविद्यालय, देहरादून महिलाओं को सिखा रहा है औषधीय पौधों की खेती :-

देहरादून के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विश्वविद्यालय :यूपीईएस: वहां अपने आसपास के गांव की महिलाओं को औषधीय पेड़ों की खेती और उनके उत्पादों का विपणन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है और अब तक करीब 70 महिलाओं को इसके लिए जरूरी प्रशिक्षण दिया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विश्वविद्यालय के एक अधिकारी अरुण ढांड ने बताया कि यूपीईएस इन महिलाओं को औषधीय पौधों की पहचान और खेती करने में प्रशिक्षण के साथ साथ अन्य मदद करती है। इसके तहत खास कर ऐसे औषधीय पौधों को चुना गया है जिनका प्रसंस्करण करने वाली फैक्टरियां देहरादून में हैं। इनमें तुलसी, एलो.वेरा, लेमन ग्रास और अन्य जड़ी बुटियां प्रमुख हैं।

 

2.दो भारतीय-अमेरिकी व्यापारियों को ट्रंप ने किया सम्मानित :-

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दो भारतीय अमेरिकी व्यापारियोंको सम्मानित किया है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस स्थित अपने कार्यालय में शरद ठक्कर व कर्ण अरोड़ा को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने सात अन्य छोटे लेकिन महत्वपूर्ण व्यापारियों को भी सम्मानित किया।

ठक्कर पोलिमर टेक्नोलाजीज के अध्यक्ष हैं जिसे ‘मायनोरिटी एनर्जी फर्म आफ द ईयर’ अवार्ड प्रदान किया गया।

वहीं फ्लोरिडा के अरोड़ा परिवार के स्वामित्व वाले नेचुरल विटामिन लैब्स के निदेशक हैं। इस फर्म को ‘मायनोरिटी एक्सपोर्ट फर्म आफ द ईयर’ का अवार्ड प्रदान किया गया है।

 

3.भारतीय मूल की महिला को इस साल ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत व्यक्ति चुना गया :-

भारतीय मूल की महिला को इस साल ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली अश्वेत व्यक्ति चुना गया है। उन्हें यह सम्मान वह कानूनी लड़ाई जीतने के लिए दिया गया है, जिसने संसदीय अनुमति के बिना ब्रेक्जिट की प्रक्रिया शुरू करने से ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को रोका था।

अफ्रीकी और अफ्रीकी कैरेबियाई विरासत के 100 लोगों की 2018 ‘पॉवरलिस्ट’ में गीना मिलर (52) शीर्ष पर हैं। ‘पावरफुल मीडिया’ ने कल यह सूची लंदन में प्रकाशित की।

गीना नादिरा सिंह उर्फ गीना मिलर का जन्म ब्रिटिश गुयाना (अब गुयाना) में हुआ था। वह गुयाना के पूर्व अटार्नी जनरल दूनदान सिंह की बेटी हैं। गीना ने ‘बेस्ट फॉर ब्रिटेन’ अभियान में एक प्रमुख प्रचारक की भूमिका निभाई थी।

 

4.83 हजार 677 किलोमीटर राजमार्ग बनाने की बृहद योजना को सरकार की मंजूरी :-

सरकार ने अगले 5 वर्षों में लगभग सात लाख करोड़ रूपए की लागत से 83 हजार 677 किलोमीटर राजमार्ग बनाने की बृहद योजना को मंजूरी दी।

देश के सीमावर्ती और अन्य क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क बनाने के लिए भारतमाला केन्द्र सरकार की एक बृहद परियोजना है।

इसके तहत पूर्ण आर्थिक क्षमता हासिल करने के लिए नौ हजार किलोमीटर के आर्थिक गलियारे, छह हजार किलोमीटर के अन्तर-गलियारे और फीडर-मार्ग क्षमता बढ़ाने के लिए पांच हजार किलोमीटर के राष्ट्रीय गलियारे का निर्माण किया जाएगा।

साथ ही दो किलोमीटर का सड़क संपर्क, आठ सौ किलोमीटर का एक्सप्रेस वे तथा 10 हजार किलोमीटर की शेष राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं इसमें शामिल हैं।

 

5.ट्राई ने एप के जरिए मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए नये नियम सुझाए :-

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने एप के जरिए मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कुछ नियम सुझाए हैं।

ट्राई ने इसके तहत वाईफाई नेटवर्क के जरिए किसी भी नंबर पर कॉल का प्रावधान करने के बारे में भी सुझाव दिया है।

दूरसंचार विभाग ने इंटरनेट टेलीफोनी के बारे में ट्राई की ये सिफारिशें जारी की जो वैध दूरसंचार लाइसेंस धारक सेवा प्रदाताओं के लिए है।

व्हाट्सएप, वाइबर व गूगल डुओ जैसे मोबाइल एप के जरिए की जाने वाली कॉल इसमें शामिल नहीं है।

इन सिफारिशों से उन मुद्दों का समाधान हो गया है जो निजी दूरसंचार कंपनियों ने सरकारी दूरसंचार कंपनी बी.एस.एन.एल. के मोबाइल कालिंग एप को लेकर उठाए थे।

ट्राई की सिफारिशों में कहा गया है कि इस तरह के इंटरनेट टेलीफोनी एप को मोबाइल नंबर श्रृंखला से जोड़ा जाना चाहिये। दूरसंचार कंपनियां कॉल के लिए शुल्क लेंगी और उन पर सामान्य कॉल से जुड़े सभी नियम लागू होंगे।

 

6.प्रख्यात शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का निधन :-

प्रख्यांत शास्त्री य संगीत गायिका पद्म विभूषण गिरिजा देवी का कोलकाता में निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थी। भारतीय उपशास्त्री य संगीत को लोकप्रिय बनाने में योगदान के लिए उन्हेंो ठुमरी साम्राज्ञी कहा जाता था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्रय मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यगक्तउ करते हुए कहा है कि गिरिजा देवी के स्व र और संगीत ने कई पीढि़यों को मंत्रमुग्धर किया। भारतीय शास्त्रीयय संगीत को लोकप्रिय बनाने में उनके प्रयास हमेशा याद रखे जायेंगे।

शास्त्रीय संगीत साधिका और बनारस घराने की बेमिसाल गायिका गिरिजा देवी ठुमरी गायन की अनूठी शैली की पर्याय रहीं। उनके स्वरर में अद्भूत मिठास और आत्मिक अनुभूति थी जो शब्दोंअ को रसीला बनाती थी। गिरिजा देवी कहती थीं आखिर ठुमरी है क्या ? जिसमें ठुमक कर शब्दी आयें।

ठुमरी के अलावा उन्हेंआ होरी, चैती, कजरी, झूला, दादरा और भजन-गायन की अनूठी शैली के लिए याद किया जाएगा। भारतीय शास्त्रीठय संगीत क्षेत्र में वे ऐसी हस्ती रहीं जिन्होंूने पूरब अंग की गायिकी को विश्वकव्याीपी प्रतिष्ठार दिलाई। गिरिजा देवी ने गायन की शुरूआत 1949 ऑल इंडिया रेडियो इलाहाबाद से की। उन्हेंी 1972 में पद्मश्री, 1989 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया। बनारस की विशेष शैली और विशुद्धता का पुट उनकी गायिकी को अतिविशिष्ट  बनाता था।

 

7.प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई अफगानिस्तान के राष्ट्रपति की शिष्टमंडल स्तर की वार्ता :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी रणनीतिक साझेदारी के बहुआयामी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने आतंकवाद की समस्या से निपटने के प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया।

इसके साथ-साथ अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा, स्थायित्व और समृद्धि के लिए सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इससे पहले, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मुलाकात में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। श्री गनी की भारत की ये एक दिवसीय यात्रा काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमरीका के विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन भी आज शाम तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं।

ट्रंप प्रशासन अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया में भारत की विशेष भूमिका में गहरी रूचि ले रहा है।

 

8.राजनीतिक दलों ने किया कश्मीर मुद्दे पर वार्ता के केन्द्र के फैसले का स्वागत :-

राजनीतिक दलों ने गुप्तचर ब्यूरो के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा को कश्मीर मुद्दे पर वार्ता के लिए सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया है।

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि बातचीत शुरू करना समय की जरूरत है और केवल इससे ही समाधान हो सकता है।

महबूबा ने खुशी जताते हुए कहा है कि इस वक्त का जो माहौल है इसमें यह एक अच्छी और जरूरी शुरूआत है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि यह एक सही फैसला है। नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला ने इस फैसले को आशाजनक उपाय बताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि यह एक उत्साहजनक संकेत है।

 

9.शेयर बाजार 33 हजार के पार :-

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक पहली बार 33 हजार को पार कर गया। सवेरे के कारोबार में यह 33 हजार 117 पर था, लेकिन बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई। अब से कुछ देर पहले यह 394 अंकों की बढ़त के साथ 33 हजार दो पर था।

नेशनल स्टॉ क एक्सपचेंज का निफ्टी भी 77 अंक बढ़कर दस हजार 284 पर था। शुरूआती कारोबार में यह दस हजार 341 तक पहुंच गया था।

सरकार की दो लाख 11 हजार करोड़ की पूंजी उपलब्ध  कराने की बड़ी घोषणा के बाद से बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में तेजी आई। भारतीय स्टेाट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में करीब 20 प्रतिशत का उछाल आया तथा सरकारी क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में भी दस से तीस प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाजार में रूपये का मूल्यी डॉलर के मुकाबले सात पैसे कम हुआ और एक डॉलर 65 रूपये 14 पैसे का बोला गया।

 

10.अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये सरकार की नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा :-

वित्ती मंत्री अरूण जेटली ने देश की अर्थव्येव्सनथा को रफ्तार देने के लिए नौ लाख करोड़ रूपये के विशाल पैकेज के घोषणा की है।

इस पैकेज में बुनियादी सुविधाओं के लिए छह लाख 92 हजार करोड़ रूपये और बैंकों के पूंजीकरण के लिए दो लाख 11 हजार करोड़ रूपये का व्यकय निर्धारित किया गया है। इससे निवेश बढ़ने के साथ साथ आर्थिक वृद्धि भी होगी।

नई दिल्लीर में संवाददाता सम्मेिलन में श्री जेटली ने कहा कि सभी आर्थिक सूचकांक सरकार के इस दावे का समर्थन करते हैं कि अर्थव्यावस्थाि आगे बढ़ रही है।

उन्होंाने कहा कि विमुद्रीकरण और जी एस टी के प्रभाव के कारण पिछली दो तिमाही में आर्थिक वृद्धि में अस्थागई रूप से थोड़ी धीमी गति आई।

श्री जेटली ने कहा कि चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में ही बहुत अच्छीस आर्थिक वृद्धि की उम्मीकद है। उन्हों ने कहा कि सरकार ने सूक्ष्मल, लघु और मध्यहम उद्यमों के लिए मुद्रा ऋण जैसी योजनाओं के जरिये धनराशि बढ़ाई है।

 

11.फेडरर ने पहले दौर में टियाफो को मात दी :-

शीर्ष वरीय खिलाड़ी रोजर फेडरर ने स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में अमेरिका के युवा फ्रांसेस टियाफो को 6-1, 6-3 से शिकस्त देकर शुरूआत की।

एक हफ्ते पहले शंघाई फाइनल में फेडरर ने राफेल नडाल को पस्त किया था, वह अपनी शीर्ष फार्म में चल रहे हैं, जो स्थानीय दर्शकों के सामने कई जीत दर्ज चुके हैं। अब फेडरर का सामना फ्रांस के बेनोइट पेयरे से होगा जिन्होंने अमेरिका के स्टीव जानसन पर 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की।

 

12.फ्रेंच ओपन बैडमिंटन: भारत के एच एस प्रणॉय दक्षिण कोरिया के ह्यून ली को हराकर दूसरे राउंड में पहुंचे :-

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में भारत के एच एस प्रणॉय दक्षिण कोरिया के ह्यून ली को 21-15, 21-17 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।

कुछ ही देर में साई प्रणीत और परूपल्ली कश्यप भी मैदान में उतरेंगे। आज ही केदांबी श्रीकांत भी जर्मनी के फैबियन रोथ से खेलेंगे।

 

13.राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड ने वर्ष 2016-17 का लाभांश माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह को सौंपा :-

राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड (एनएससी) ने भारत सरकार को 2016-17 के लिए अब तक का सर्वाधिक लाभांश रू. 12.03 करोड़ का भुगतान किया जो कर पश्चात प्रभावी लाभ का 30% है।

विगत तीन वर्षों में कंपनी के द्वारा क्रमश 2013-14 में 4.12 करोड़ रुपये, 2014-15 में 8.12 करोड़ रुपये और 2015-16 में 11.46 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया गया था ।  

 

14.GPF दरों में कोई बदलाव नहीं, दिसंबर तिमाही में मिलेगा 7.8 फीसद की दर से ब्याज :-

केंद्र सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) और अन्य संबंधित स्कीम्स की ब्याज दरों को 7.8 फीसद के स्तर पर बरकरार रखा है। वित्त मंत्रायल की ओर से बुधवार को इस संबंध में घोषणा की गई है। जुलाई से सितंबर तिमाही में भी जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) और अन्य संबंधित स्कीम की ब्याज दरें 7.8 फीसद के स्तर पर थी।

मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए सामान्य भविष्य निधि और अन्य संबंधित योजनाएं पर 7.8 फीसद की दर से ब्याज दिया जाएगा। यह दरें एक अक्टूबर से 31 दिसंबर, 2017 तक लागू रहेंगी। इस सिलसिले में 23 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी जा चुकी है। यह दरें केंद्रीय कर्मचारी, रेलवे और सैन्य कर्मियों पर लागू होंगी।