देशभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

0
211

CURRENT GK

1.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान क्षेत्र के समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर दिया। कहा भारत कानून आधारित समाज और शांति के आसियान देशों की परिकल्पना से सहमत :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्रक मोदी ने कहा कि भारत आसियान देशों के साथ समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हों ने कहा कि भारत आसियान देशों की तरह नियमों पर आधारित समाज और शांति के मूल्यों में विश्वाहस करता है। नई दिल्ली में भारत-आसियान मैत्री रजत जयंती शिखर सम्मे‍लन को सम्बो धित करते हुए श्री नरेन्द्रह मोदी ने कहा कि आसियान में समुद्री क्षेत्र में नौवहन की स्वशतंत्रता भारत का मुख्य् एजेण्डा  होगा।

उन्होंशने कहा कि भारत आसियान देशों की भागीदारी काफी मजबूत है और पिछले 25 वर्ष में आपसी व्याकपार में 25 गुणा वृद्धि हुई है। उन्होंभने कहा कि निवेश बढ़ा है और उसमें वृद्धि हो रही है। भारत भविष्यम में व्याोपारिक संबंधों को मजबूत करेगा और व्यादवसायिक समुदायों के बीच अधिक सम्पदर्क के लिए काम करेगा।

 

2.सशस्त्र सेना के लिए 390 वीरता पुरस्कारों की घोषणा, शांतिकाल का सर्वोच्च पुरस्कार अशोक चक्र भारतीय वायुसेना के ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरान्त :-

राष्ट्रपति ने 390 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा अलंकरणों की स्वीकृति दी है। 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित वीरता पुरस्कारों में एक अशोक चक्र, एक कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, 28 परम विशिष्ट सेवा पदक और चार उत्तम युद्ध सेवा पदक शामिल हैं। 10 युद्ध सेवा पदक, 86  सेना वीरता पदक, 3 वायु सेना वीरता पदक, एक अति विशिष्ट सेवा पदक और 121 विशिष्ट सेवा पदकों की घोषणा की गई है।

शांतिकाल का सर्वोच्च पुरस्कार अशोक चक्र भारतीय वायु सेना के ज्योति प्रकाश निराला को आतंकवादियों से मुकाबले में उत्कृष्ट वीरता के लिए मरणोपरांत दिया जा रहा है।

 

3.मुम्बतई हमलों के षड़यंत्रकारी हाफिज सईद पर कार्रवाई के लिए वैश्विक दबाव के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का निगरानी दल पाकिस्तारन पहुंचा :-

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का निगरानी दल परिषद के प्रतिबंधों के पालन की समीक्षा के लिए पाकिस्तान पहुंच गया है। सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधों से संबंधित समिति का यह दौरा पाकिस्तान पर अमरीका और भारत के बढ़ते हुए दबाव के बीच हो रहा है। इन दबावों का संबंध मुंबई हमले के सरगना हाफिज सईद और उससे संबंध रखने वालों पर प्रतिबंधों को पर्याप्त ढंग से लागू न किए जाने से है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दिसंबर2008 के प्रस्ताव संख्या 12 सौ 67 के अंतर्गत जेयूडी प्रमुख का नाम सूची में डाल दिया गया था।

 

4.उत्तर कोरिया ने कोरियावासियों से बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के उत्तर तथा दक्षिण कोरिया के एकीकरण की अपील की :-

उत्तर कोरिया ने कल सभी कोरियावासियों से बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के उत्तर तथा दक्षिण कोरिया के एकीकरण की अपील करके सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि कोरिया प्रायद्वीप के एकीकरण के मार्ग में आने वाली हर बाधा का डटकर सामना किया जाएगा और नागरिकों को आपसी संपर्क, यात्रा और सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर होना चाहिए।

 

5.चीन ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच से संरक्षणवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्रश मोदी के भाषण की तारीफ की :-

चीन ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का स्वागत किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि श्री मोदी के भाषण से इस तथ्य का पता चलता है कि आर्थिक वैश्वीकरण समय की मांग है जो सभी देशों और विशेष रूप से विकासशील देशों के हित में है। यह भी कहा गया है कि व्यापारिक संरक्षणवाद का विरोध और आर्थिक वैश्वीकरण की तरफ आगे बढ़ना चीन और भारत के साझा कार्यक्रम हैं और यह दोनों देशों के हित में है।

 

6.अफगानिस्तान सीमा पर अमरीकी ड्रोन हमले में हक्का्नी नेटवर्क के शीर्ष कमांडर और उसके दो सहयोगी मारे गए :-

अफगानिस्ता न की सीमा से लगी पाकिस्ताान के अशांत कबायली इलाके खुर्रम एजेंसी पर बुधवार को अमरीकी ड्रोन हमले में हक्काकनी नेटवर्क का एक प्रमुख कमांडर और उसके दो सहयोगी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूानख्वा के एक मकान पर ड्रोन से दो मिसाइल दागी गई। उत्त री वजीरिस्तारन में किए गए हमले के दौरान हक्काूनी नेटवर्क कमांडर एहसान उर्फ खवारी और उसके दो साथी मारे गए।

इस बीच, पाकिस्ता‍न ने उसकी जमीन पर अमरीकी ड्रोन हमले की निंदा की है।

 

7.देशभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस :-

देभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल विद्यासागर राव ने शिवाजी पार्क में तिरंगा फहराया।

राज्या के मुख्य  कार्यक्रम में राज्यापाल श्री विद्यासागर राव के हाथों दादर के शिवाजी पार्क में तिरंगा लहराया गया। मुख्यामंत्री देवेन्द्र् फडणवीस भी इस समारोह में उपस्थित थे। मुम्बाई महानगर निगम के प्रांगण में महापौर विश्व‍नाथ महादेश्व्र के हाथों ध्वसज वंदन किया गया। मध्यथ तथा पश्चिमी रेलवे के मुख्या लयों में भी ध्वपजारोहण किया गया।

 

8.गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लाल किले पर शुरू हुआ भारत पर्व :-

गणतंत्र दिवस आयोजनों के तहत सांस्कृंतिक कार्यक्रम भारत पर्व शुक्रवार को दिल्ली् में लाल किले में शुरू हो रहा है।

भारत पर्व आम जनता के लिए इस महीने की 31 तारीख तक चलेगा। इस आयोजन में प्रवेश निशुल्कम है।