प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे नई दिल्ली में सौ से अधिक जिलों के कायापलट से जुड़े प्रभारी अधिकारियों से बातचीत

0
147

CURRENT GK

 

1.उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच हॉटलाइन की बहाली का संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वागत :-

संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच हॉटलाइन की बहाली का स्वागत किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने उम्मीद जताई है कि कोरियाई प्रायद्वीप में जारी परमाणु गतिरोध को दूर करने की दिशा में और राजनयिक पहल की जाएगी।

 

2.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे नई दिल्ली में सौ से अधिक जिलों के कायापलट से जुड़े प्रभारी अधिकारियों से बातचीत :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली में जिलों के कायापलट से संबंधित एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन नीति आयोग कर रहा है। इसमें प्रधानमंत्री सौ से अधिक जिलों के कायापलट से जुड़े प्रभारी अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

यह सम्मेलन 2022 तक प्रधानमंत्री के नये भारत की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए हो रहा है। केन्द्र ने ज़िलों में तेज़ी से बदलाव के लिए ऐसी प्रमुख नीतिगत पहल शुरू की है जो कई विकास मानकों की वजह से पीछे रह गयी हैं।

 

3.अमरीका ने आतंकी गुटों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई किए जाने तक पाकिस्तांन को दी जाने वाली सभी तरह की सुरक्षा सहायता पर लगाई रोक :-

अमरीका ने पाकिस्तान द्वारा अफगान तालिबान और हक्काकनी नेटवर्क सहित विभिन्नज आतंकी गुटों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने तक उसे दी जाने वाली एक अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता पर रोक लगा दी है।

अमरीकी विदेश विभाग की प्रवक्ताक हीथर नोअर्ट ने बताया कि ट्रम्पष प्रशासन सभी तरह की सहायता राशि पर रोक लगाएगा, लेकिन इस धन का आबंटन किसी अन्यब मद में नहीं किया जाएगा। सुश्री नोअर्ट ने कहा कि राष्ट्रएपति डॉनल्डे ट्रम्पब के भाषण के चार महीने बाद और अमरीकी प्रशासन तथा पाकिस्ताटनी सरकार के साथ लगातार उच्चश-स्तसरीय वार्ताओं के बावजूद तालिबान और हक्कारनी आतंकी नेटवर्क के लिए पाकिस्ता न सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है। राष्ट्र पति डॉनल्ड  ट्रम्पब ने नववर्ष के दिन एक ट्वीट में  पाकिस्ता‍न पर आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह मुहैया कराने तथा अमरीकी सहयोग के बदले आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कुछ नहीं करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया था।

 

4.रक्षा मंत्रालय ने नौसेना और थलसेना के लिए हथियारों की खरीद के 24 अरब 20 करोड़ रुपये के समझौतों को दी मंजूरी :-

रक्षा मंत्रालय ने नौसेना और थलसेना के लिए पी-8 आई प्रशिक्षण समाधान और कम तीव्रता संघर्ष वाली इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली की खरीद के लिए 24 अरब 20 करोड़ रुपये के अनुंबधों को मंजूरी दे दी है।

ये विमान लम्बी दूरी की पनडुब्बी-रोधी युद्ध, खुफिया जानकारी प्राप्त करने तथा समुद्री तटों की निगरानी जैसी सामरिक जरूरतों के लिए लैश है। साथ ही ये शत्रु की हमलावर कार्रवाई का जवाब देने और देशहित की तात्कालिक और विस्तारित क्षेत्रों पर नजर रखने में सक्षम है। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से चार सौ 70 करोड़ रुपये की लागत से कम तीव्रता वाली संघर्ष इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली-एल आई सी ई डब्ल्यू एस खरीदी जाएगी।

 

5.कुलभूषण जाधव का वीडियो पाकिस्तान द्वारा दुष्प्रतचार करने की हरकत : भारत :-

भारत ने पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के जबरन बयानों को प्रचारित करने के लिए पाकिस्तान की कडी आलोचना की है। भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा श्री जाधव का वीडियो जारी करने के बाद कडा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत से कोई आश्चर्य नहीं हुआ। जबरन लिए गए बयानों का वीडियो दिखाने की पाकिस्तानन की आदत जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तांन के लिए यह महसूस करने का समय है कि इस तरह के प्रचार पर कोई विश्वास नहीं करता।

श्री जाधव ने वीडियो में कहा था कि पाकिस्तान सरकार उनकी अच्छी देखभाल कर रही है।

 

6.संसद के दोनों सदनों की कार्यवा‍ही अनिश्चितकाल के लिए स्थधगित :-

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थचगित कर दी गई है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को लोकसभा ने कार्यसूची में शामिल सामान्यक कामकाज निपटाया। अध्य क्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि सत्र के दौरान 12 विधेयक पारित किए गए जिनमें तीन तलाक और दिवाला संहिता संशोधन भी शामिल हैं। कार्यवाही में व्याचवधानों की वजह से बर्बाद हुए 15 घंटों का जिक्र करते हुए उन्होंीने कहा कि सदन ने आठ घंटे अतिरिक्त  बैठकर कामकाज निपटाया।

कुल मिलाकर 12 विधेयक पारित किए गए। पारित किए गए कुछ महत्वपूर्ण विधेयक निम्नानुसार हैं। केंद्रीय सड़क निधि संशोधन विधेयक 2017, द रिक्वीजिशन एंड एक्युजिशन ऑफ इममुवेबल प्रोपर्टी बिल 2017, द नेशनल कैपिटल टैरिट्री ऑफ देहली लॉ स्पेशल प्रोविजन सेकंड एमेनमेंट बिल, गुड्स एंड सर्विस टैक्स कम्पनसेशन टू स्टेट्स अमेनमेंट बिल, एसॉलवेंशी एंड बैंककर्प्सी कोड बिल, द मुस्लिम महिला विवाह अधिकार विधेयक प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑफ मैरेज बिल, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश वेतन और सेवा शर्त बिल।  

 

7.राज्यबसभा ने सेवानिवृत्तल होने वाले अपने तीन सदस्यों  को दी भावभीनी विदाई :-

राज्यवसभा ने शुक्रवार को सेवानिवृत्तर होने वाले अपने तीन सदस्यों  को भावभीनी विदाई दी। डॉक्टदर कर्ण सिंह, श्री जर्नादन द्विवेदी और श्री परवेज हाशमी इस महीने की 27 तारीख को सेवानिवृत्त  हो रहे हैं। राष्ट्री य राजधानी क्षेत्र दिल्ली  का प्रतिनिधित्वी करने वाले ये तीनों सदस्यि कांग्रेस के हैं। सभापति एम वेंकैया नायडु ने कहा कि सदन और संसदीय समि‍तियों में इन सदस्यों  का योगदान महत्ववपूर्ण रहा जिससे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद मिली।

सदस्योंर की प्रशंसाओं का जवाब देते हुए डॉक्टनर कर्ण सिंह ने कहा कि सदन में विचारविमर्श और बहस के स्त्र में गिरावट आई है और कार्यवाही में व्यासवधान भी बहुत बढ़ गए हैं।

 

8.सरकार ने राज्यासभा में तीन तलाक विधेयक को पारित करने में बाधा डालने के लिए की विपक्ष की कड़ी आलोचना :-

राज्यमसभा में तीन तलाक विधेयक को पारित करने में बाधा डालने के लिए विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शाह बानो मामले की तरह ही मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्यांय कर रही है। श्री कुमार ने कांग्रेस पर इस विधेयक के बारे में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे इतिहास से सबक लेना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की आलोचना की।

विपक्ष का राज्यसभा में इस बिल को पारित न होने देना, विपक्ष की सही धारणा मुस्लिम महिलाओं के प्रति क्या है, उसको उजागर करती है। कांग्रेस पार्टी का विशेषतः खुलासा हो चुका है देश भर की महिलाओं के सामने कि जब जब महिला को सुदृढ़, सशक्त करने की बात आती है, तब तब कांग्रेस रोड़ा बनने का काम करती है।

 

9.असम में एनआरसी के क्रियान्वढयन के बाद पूर्वोत्ततर राज्यों। ने संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए बढ़ा दी गई सतर्कता :-

असम में राष्ट्री य नागरिक रजिस्टकर (एनआरसी) के क्रियान्व‍यन के बाद पूर्वोत्त र राज्योंद ने संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर ने भी अपने राज्योंर में अवैध प्रवासियों की घुसपैठ की रोकथाम के लिए उपाय किए हैं।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के मुख्ययमंत्री पेमा खांडू ने कल राज्यि के पुलिस महानिदेशक से बातचीत में सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

मेघालय के पुलिस महानिदेशक, एस बी सिंह ने बताया कि राज्यी पुलिस ने असम सीमा से लगे क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है।

मणिपुर में मिजोरम सीमा से लगी बराक नदी के आसपास विशेष पुलिस दल तैनात कर दिए गए हैं।

नागालैंड ने भी सीमा से लगे क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है।

 

10.दिल्ली की एक अदालत ने फेरा के उल्लंघन मामले में शराब कारोबारी विजय माल्या को किया भगौड़ा घोषित :-

दिल्ली की एक अदालत ने विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (फेरा) के उल्लंघन के मामले में जारी समन से बचने के लिए शराब कारोबारी विजय माल्या को भगौड़ा घोषित किया है। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजेस्ट्रेट दीपक शेरावत ने यह नोट करने के बाद गुरुवार को आदेश पारित किया कि माल्या बार-बार समन जारी होने के बावजूद अदालत में उपस्थित नहीं हुआ और उसकी तरफ से कोई प्रतिनिधि भी अदालत में नहीं आया इसलिए उसे भगौड़ा घोषित किया जाता है।

अदालत ने पिछले वर्ष अप्रैल में माल्या के खिलाफ गैर-ज़मानती वारंट जारी किया था।