उत्तर कोरिया की मिसाइलों का पता लगाने के लिए अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया का संयुक्ते अभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप में शुरू

0
288

CURRENT G.K.

1.उत्तर कोरिया की मिसाइलों का पता लगाने के लिए अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया का संयुक्ते अभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप में शुरू :-

उत्तेर कोरिया की मिसाइलों का पता लगाने के लिए अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान ने संयुक्तो सैन्यी अभ्यास शुरू किया है। उत्तार कोरिया के लंबी दूरी के परमाणु हथियारों के परीक्षण करने की तिथि तय करने के बाद यह संयुक्तल सैन्या अभ्यास किया जा रहा है। सियोल में रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दो दिन का कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के पास के समुद्री क्षेत्र में यह अभ्याहस शुरू हो गया है। एक वक्तिव्यई में कहा गया है कि उत्त र कोरिया की मिसाइलों का पता लगाने के लिए अभ्या स में शामिल तीनों देश सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। इस अभ्या स में अमरीका के दो जहाज भाग ले रहे हैं।

 

2.यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड् ट्रम्प के फैसले के खिलाफ रविवार को लेबनान और इंडोनेशिया में अमरीकी दूतावासों के बाहर प्रदर्शन हुए :-

यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यकता देने के अमरीका के राष्ट्रफपति डोनाल्ड  ट्रम्पश के फैसले के खिलाफ रविवार को लेबनान और इंडोनेशिया में अमरीकी दूतावासों के बाहर प्रदर्शन हुए। लेबनान की राजधानी बेरूत में अमरीकी दूतावास के पास झंडे लहरा रहे प्रदर्शनकारियों को धकेलने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें छोड़ीं। प्रदर्शनकारियों ने जवाब में पथराव किया और आगजनी की। सुरक्षाबलों ने अवरोधक लगाकर सड़कों को बंद कर दिया। स्था नीय मीडिया के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी श्री ट्रम्प  की आलोचना करते हुए नारे लगा रहे थे। लेबनान कम्युकनिस्टक पार्टी के नेता हन्नाट गरीब ने कहा कि अमरीका फलीस्तीरनियों का दुश्मशन है।

 

3.मिस्र के राष्ट्र पति अब्देल फतह अल-सीसी ने फलस्तीन के राष्ट्रसपति महमूद अब्बास को येरूशलम मुद्दे पर बातचीत के लिए काहिरा में आमंत्रित किया है :-

मिस्र के राष्ट्र पति अब्देल फतह अल-सीसी ने फलस्तीसन के राष्ट्रसपति महमूद अब्बातस को येरूशलम मुद्दे पर बातचीत के लिए काहिरा में आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता  ने एक बयान में कहा कि बातचीत में येरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यटता देने के अमरीका के फैसले और इस संकट से निपटने के उपायों पर बातचीत होगी ताकि फलस्तींनियों के वैध अधिकारों पर आंच न आये।

अभी हाल में अमरीका के राष्ट्रगपति डॉनल्डी ट्रम्पध ने इस्राइल में अमरीकी दूतावास तेल-अवीव से हटाकर येरूशलम ले जाने की घोषणा की थी।

 

4.सरकार ने अगले वर्ष तक हर दिन 40 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्ये रखा है-नितिन गडकरी :-

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार ने अगले वर्ष तक हर दिन 40 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्यी रखा है। आज नई दिल्लीक में भारत-आसियान संपर्क शिखर सम्मेकलन में श्री गडकरी ने कहा कि भारत ने राष्ट्री य राजमार्गों के निर्माण में अच्छीर प्रगति की है।

उन्होंसने कहा कि केंद्र ने हाल ही में भारत माला परियोजना के तहत अगले पांच वर्षों के लिए 34 हजार किलोमीटर सड़क बनाने की योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि नदियों और बंदरगाहों के रास्तेष व्यालपार को बढ़ावा देना तथा आसियान क्षेत्र के साथ-साथ भारत में निवेश करना बहुत ही अहम है।  

सम्मेनलन में विदेश राज्यभ मंत्री जनरल वी के सिंह ने भारत और आसियान देशों के बीच पहले की तरह संपर्क कायम करने पर जोर दिया है। उन्हों ने कहा कि भारत और आसियान द्वीपों के बीच समुद्र के रास्ते  संपर्क बढ़ाना एक महत्वरपूर्ण मामला है।

 

5.उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान :-

उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो में जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एम मोहपात्रा ने आकाशवाणी को बताया कि पंजाब,उत्तरी हरियाणा, चण्डीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में भी बारिश हो सकती है।

 

6.सरकार तीन वर्षों के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू करेगी- कर्नल राज्यवर्धन राठौर :-

केन्द्रीय युवा और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने कहा है कि सरकार तीन वर्षों के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू करेगी। इस पर एक हजार सात सौ 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भारतीय खेलों के इतिहास में इस पहल को असाधारण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य व्युक्तिगत, सामुदायिक, आर्थिक और राष्ट्री य विकास के लिए खेलों को मुख्य धारा में शामिल करना है।

श्री राठौर ने कहा है कि हॉकी इंडिया को अगले वर्ष तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं- राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल तथा विश्वकप की तैयारी के लिए पूरी धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

 

7.आसियान भारत सम्पर्क शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरु होगा :-

आसियान भारत सम्पर्क शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरु होगा। दो दिन के इस सम्मेलन का विषय है – इक्कीसवीं सदी में डिजिटल और भौतिक सम्पर्कों का संवर्धन। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस सम्मेलन में आसियान और भारत के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने की मौजूदा संभावनाओं का पता लगाने तथा आर्थिक,औद्योगिक और व्यापारिक सम्बन्धों को आगे बढ़ाने की उपयुक्त नीतियां तैयार करने पर विचार किया जाएगा।

 

8.ओखी चक्रवात के बाद भारतीय नौसेना ने चार लाख वर्गमील से अधिक क्षेत्र में खोज और बचाव कार्य किया :-

लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप तथा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में ओखी चक्रवात के बाद भारतीय नौसेना ने चार लाख वर्गमील से अधिक क्षेत्र में खोज और बचाव कार्य किया है।

दक्षिणी नौसेना कमान का सहायम अभियान कल ग्यारहवें दिन भी जारी रहा।

 

9.राजस्व आसूचना निदेशालय(डीआरआई) ने भरूच में छापा मारकर 48.91 करोड़ रूपए बरामद किए :-

केंद्र सरकार की प्रमुख खुफिया संस्था राजस्व आसूचना निदेशालय(डीआरआई) ने गुजरात में भरूच शहर में छापा मारकर एक कार्यालय से 48.91 करोड़ रूपए बरामद किए हैं। ये रूपए बंद हो चुके पांच सौ और एक हजार की राशि में थे।

डीआरआई सूरत के अधिकारियो ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीजीएसटी वडोदरा-2 के अधिकारियो के साथ मिलकर भरूच के जीआईडीसी पनोली स्थित यमुना बिल्डिंग मेटेरियल के कार्यालय में छापा मारा और 500 और 1 हजार के पुराने नोटो में 48 करोड़ नब्बे लाख और 96 हजार रूपए बरामद किए।

 

10.भारत की वृहद सौर परियोजना पर फ्रांस सम्मेलन में होगा विचार विमर्श: विश्व बैंक प्रमुख जिम योंग किम :-

विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने रविवार को कहा कि भारत की वृहद सौर ऊर्जा परियोजना पर इस हफ्ते फ्रांस में होने वाली ‘वन प्लानेट समिट’ में विचार-विमर्श किया जाएगा।

वृहद सौर ऊर्जा परियोजनाएं वह बड़े सौर पार्क हैं जिनकी योजना भारत ने अपनी सौर ऊर्जा क्षमता को 20,000 मेगावाट से बढ़ाकर 40,000 मेगावाट करने के लिए बनायी है।

श्री जिम योंग किम ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सम्मेलन में जिन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाना है उनमें भारत की वृहद सौर ऊर्जा परियोजनाएं भी हैं”।