नेपाल में पहली महिला चीफ जस्टिस पर महाभियोग के बाद सेना सक्रिय

0
291

 

 

1.कपड़ा मंत्रालय देश भर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाएगा :-

(I)कपड़ा मंत्रालय 1 मई से 15 मई, 2017 तक स्वेच्छ ता पखवाड़ा मना रहा है।

(II)स्व7च्छचता के संदेश को देश भर में फैलाने एवं इसे अपने जीवन का एक हिस्साक बनाने के लिए 15 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन कपड़ा राज्या मंत्री श्री अजय टमटा द्वारा आज नई दिल्लीन के उद्योग भवन में किया गया।

2.नेपाल में पहली महिला चीफ जस्टिस पर महाभियोग के बाद सेना सक्रिय :-

(I)नेपाल में मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संसद में चर्चा के लिए सूचीबद्ध होने के बाद सेना भी सक्रिय हो गई है।

(II)उच्च सैन्य अधिकारियों ने बैठक करके हालात पर नजर होने की बात कही है।

(III)देश के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कड़की के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव सत्ता में भागीदार दो राजनीतिक दल लेकर आए हैं।

(IV)प्रस्ताव पर सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 294 सांसदों ने हस्ताक्षर किये हैं। मुख्य न्यायाधीश पर प्रशासनिक कार्य में दखलंदाजी करने वाला पक्षपातपूर्ण आदेश पारित करने आरोप लगाया गया है।

3.निक्की हेली पर ट्रंप का भरोसा बरकरार, कामकाज की हुई तारीफ  :-

(I)संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत के तौर पर 45 वर्षीय निक्की हेली को तीन महीने ही हुए हैं।

(II)संक्षिप्त कार्यकाल में ही वह कई मौकों पर अपनी सरकार की नीतियों के विपरीत स्टैंड ले चुकी हैं।

(III)इसके बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उनमें भरोसा बरकरार है। पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस में संयुक्त राष्ट्र राजनयिकों की एक बैठक के दौरान ट्रंप ने निक्की के कामकाज की जमकर तारीफ की थी।

(IV)निक्की का कार्यालय अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधीन आता है। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक वैश्विक मंच पर वह लगातार सरकार की नीतियों के विपरीत जाकर विचार रख चुकी हैं।

4.श्री एंथनी लियानजुआला ने नए महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाला  :-

 

(I)श्री एंथनी लियानजुआला ने आज यहां राष्ट्री य राजधानी में नए महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाल लिया।

(II)इससे पहले भारत सरकार ने 1982 बैच के भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) अधिकारी श्री एंथनी लियानजुआला को वित्तच मंत्रालय के व्यसय विभाग का नया महालेखा नियंत्रक (सीजीए) नियुक्तो किया था। यह नियुक्तिे 01 मई, 2017 से प्रभावी बताई गई थी। श्री लियानजुआला यह पदभार संभालने वाले पूर्वोत्तुर क्षेत्र के प्रथम व्य्क्तिभ हैं।

5.नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति के बेटे की शादी उदयपुर में, चांदी के मंडप में हुए फेरे :-

(I)नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति और उद्योगपति बिनोद चौधरी के बेटे वरण का विवाह शुक्रवार को जयपुर निवासी ज्वैलरी व्यवसायी राजकुमार टोंग्या की बेटी अनुश्री से उदयपुर में हुआ।

(II)रॉयल वेडिंग के लिए मशहूर उदयपुर में यह इस साल की सबसे शाही शादी मानी जा रही है।

(III)वरुण की सेहरा सेरेमनी भी राजा-महाराजाओं की शैली में हुई। बारात शाम 7.30 बजे फतेह प्रकाश पैलेस से निकली और करीब एक घंटे बाद जग मंदिर पहुंची।

(IV)मुख्य समारोह जग मंदिर में ही हुआ, जो शनिवार सुबह तक चला। दोनों ने सात फेरे चांदी के मंडप में लिए। इसे खूबसूरत दीपों से सजाया गया था। पुष्कर, बनारस समेत देश के कई शहरों से आए 35 पंडितों ने मारवाड़ी अंदाज में दूल्हा-दुल्हन को सात फेरे दिलवाए।

6.अल्पीसंख्यंक मामले राज्यर मंत्री (स्वदतंत्र प्रभार) ने भारत में सऊदी अरब के राजदूत के साथ भारतीय हज यात्रियों से संबंधित विभिन्नर मुद्वों पर चर्चा की :-

(I)अल्पीसंख्यंक मामले राज्यर मंत्री (स्वकतंत्र प्रभार) श्री मुख्ता र अब्बाास नकवी एवं भारत में सऊदी अरब के राजदूत डा. सऊद मोहम्ममद अल्सासती ने आज नई दिल्ली) में हज 2017 के लिए भारत से रवाना हो रहे लगभग 1 लाख 70 हजार भारतीय हज यात्रियों से संबंधित विभिन्नी मुद्वों पर चर्चा की।

(II)सऊदी अरब सरकार द्वारा भारत के हज कोटा में की गई उल्लेजखनीय बढोतरी के बाद, इस वर्ष भारत से कुल 1,70,025 लोग हज की यात्रा पर जाएंगे जिसमें से 1,25,025 हज यात्री भारत की हज कमिटी के माध्य,म से जाएंगे जबकि 45,000 हज यात्री निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यरम से जाएंगे।

7.स्थानीय चुनावों के लिए भारत ने नेपाल भेजे 50 वाहन :-

(I)पड़ोसी राष्ट्र से किया वादा निभाते हुए भारत ने सोमवार को नेपाल को करीब 50 वाहन और मोटरसाइकिलों का तोहफा दिया। वाहनों की कीमत करीब नौ करोड़ नेपाली रुपये (लगभग 56,213,279 रुपये) है। नेपाल में दो दशकों बाद पहली बार 14 मई को स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं।

(II)नेपाल में भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने एक कार्यक्रम में वाहनों को मुख्य चुनाव आयुक्त अयोध्या प्रसाद यादव को सौंपा। चुनाव आयोग ने कार्यक्रम का आयोजन किया था।

(III)चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा है कि भारत की ओर से नेपाल को दिए गए वाहनों में 35 डबल केबिन पिकअप, सात जीपें, चार सेडान कारें, एक-एक एक्सयूवी कार, मिनीबस, माइक्रोबस, 30 मोटरसाइकिलें और सात स्कूटर शामिल हैं।

(IV)इनकी कीमत 8 करोड़, 91.7 लाख नेपाली रुपये है।

8.श्री एम वेंकैया नायडू कल कर्नाटक में शहरी क्षेत्र योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे :-

 

(I)केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में राज्यक में शहरी अवसंरचना में लगभग 25,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी

(II)केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास तथा शहरी गरीबी उन्मू लन मंत्री श्री एम वेंकैया नायडू कल कर्नाटक में नए शहरी मिशनों के कार्यान्वरयन की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

(III)श्री एम वेंकैया नायडू बंगलुरु में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक की अध्ययक्षता करेंगे।

(IV)शहरी विकास एवं आवास मंत्रालयों के मंत्री, कर्नाटक के मुख्य  सचिव, भारत सरकार के दोनों शहरी मंत्रालयों के सचिव, नए शहरी मिशनों के राष्ट्रीकय एवं राज्यच स्तनरीय मिशन निदेशक के अतिरिक्त् केंद्र एवं राज्यं सरकारों के वरिष्ठ् अधिकारी भी समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

9.ब्रिटेन की राजनीति में ब्लेयर की वापसी, ब्रेग्जिट के खिलाफ करेंगे मुकाबला  :-

(I)पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर एक दशक बाद ब्रिटेन की राजनीति में दोबारा सक्रिय होने जा रहे हैं। ब्लेयर ने सोमवार को खुद अपनी वापसी का एलान करते हुए कहा कि वह ब्रेक्जिट के खिलाफ लड़ने के लिए घरेलू राजनीति में लौट रहे हैं। हालांकि वह आठ जून को होने वाले आम चुनाव में मैदान में नहीं उतरेंगे। प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने पिछले माह मध्यावधि चुनाव की घोषणा की थी।

(II)ब्लेयर ने कहा कि वह ब्रिटेन की यूरोपीय संघ से अलग होने की वार्ता को नीति संबंधी बहस का आकार देने के लिए राजनीतिक आंदोलन खड़ा करना चाहते हैं। हालांकि वह जानते हैं कि इसके लिए उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ेगा।

10.मार्च, 2017 में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर 5.0 प्रतिशत रही :-

(I)आठ कोर उद्योगों का संयुक्‍त सूचकांक मार्च, 2017 में 202.9 अंक रहा, जो मार्च, 2016 में दर्ज किए गए सूचकांक के मुकाबले 5.0 प्रतिशत ज्यादा है।

(II)वहीं, वर्ष 2016-17 की अप्रैल-मार्च अवधि के दौरान आठ कोर उद्योगों की संचयी उत्‍पादन वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही। औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक (आईआईपी) में आठ कोर उद्योगों का भारांक (वेटेज) तकरीबन 38 प्रतिशत है।