प्रधानमत्री नरेन्द्र  मोदी का देश के समक्ष मौजूद सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिकों

0
220

CURRENT GK

1.प्रधानमत्री नरेन्द्र  मोदी का देश के समक्ष मौजूद सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिकों से व्या वहारिक अनुसंधान और नवसृजन पर ध्यािन केन्द्रित करने का आह्वान। श्री मोदी ने वैज्ञानिकों से समाज के दुर्बल और निर्धन वर्गों की भलाई के लिए काम करने पर भी जोर दिया :-

प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने वैज्ञानिकों का आह्वान किया है कि वे विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग के क्षेत्र में अनुसंधान और नवसृजन पर ध्यारन केन्द्रित करें ताकि देश के समक्ष मौजूद सामाजिक–आर्थिक चुनौतियों का समाधान हो सके। महान वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येन्द्र नाथ बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि विज्ञान प्रयोगशालाओं को संसाधनों का उपयोग आम आदमी से संबंधित समस्याओं के समाधान में करना चाहिए

 

2.उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, घने कोहरे से विमान, रेल और सड़क यातायात बाधित :-

उत्तऔर भारत के पर्वतीय क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं वहीं मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के चलते रेल, सड़क और विमान यातायात बाधित है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण 350 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। हवाई अड्डे पर दृश्यता 50 मीटर रहा।  

जम्मूा- कश्मी र में तापमान में गिरावट जारी है। लेह में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से करीब 15.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

उत्तनर प्रदेश में ठंड और कोहरे से कोई राहत नहीं है। उत्तिरी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर और तेज हो गई है।

 

3.ईरान के कई शहरों में सरकार-विरोधी प्रदर्शन जारी :-

ईरान के कई शहरों में सरकार-विरोधी प्रदर्शन में दो नागरिकों की मौत हो गयी है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक सख्तीह के कारण देश के उत्त र-पूर्वी हिस्सों  से शुरू हुए प्रदर्शन ने बाद राजधानी तेहरान में 200 लोगों का गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच ईरान ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी ईरीब ने बताया है कि टेलीग्राम ऐप और इंस्टाग्राम पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

ईरान के राष्ट्र पति हसन रूहानी ने कहा है कि जनता देश की बेहतरी के लिए सरकार की आलोचना और विरोध प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से स्व तंत्र है, लेकिन सुरक्षा व्यऔवस्थाे को खतरे में नहीं डाला जा सकता।

कैबिनेट बैठक में राष्ट्र पति ने कहा कि समस्याजएं हैं और उनके समाधान की जरूरत है, लेकिन हिंसा बर्दाश्ते नहीं की जायेगी।

 

4.दुनियाभर में नववर्ष का उत्साह और हर्षोल्लास से स्वागत :-

दुनिया भर में नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देशभर में लोगों ने नव वर्ष का स्वागत उत्साह और नये संकल्पों के साथ किया है। वर्ष 2017 को विदा करने और नव वर्ष 2018 का स्वा गत करने के लिए कल विभिन्नल ऐतिहासिक और महत्वषपूर्ण स्थ लों को सजाया गया और रंगबिरंगी रोशनी की गई।

राष्ट्री य राजधानी दिल्लीत में लोगों ने मंदिरों, गुरूद्वारों और गिरजाघरों में जाकर सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

कोलकाता में हजारों लोगों ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थललों पर एकत्र होकर जश्नू मनाया। मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और बृह्न मुंबई नगर निगम इमारतों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नये वर्ष का स्वानगत किया गया।

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तभराखंड के उत्तनरकाशी में अग्रिम चौकी मातली में भारत-तिब्बवत सीमा पुलिस के जवानों और उनके परिवारों के साथ नये वर्ष का स्वाेगत किया।

श्री राजनाथ सिंह आज उत्तपराखंड में चीन सीमा से सटी निलांग घाटी का दौरा करेंगे। निलांग में ऊंचे पहाड़ों से घिरी आईटीबीपी की अग्रिम सीमा चौकी 11 हजार 700 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

 

5.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केरल के शिवगिरि मठ में 85वें तीर्थ यात्रा समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोदधित किया :-

प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केरल के वरकला स्थित शिवगिरि मठ में 85वें शिवगिरि तीर्थ यात्रा समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बो धित किया।  

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वर्षों की यातना के बाद मुस्लिम महिलाओं को अब जाकर तीन तलाक के रिवाज़ से छुटकारा पाने का रास्ता  मिला है। उन्हों ने कालाधन, भ्रष्टा्चार, बेनामी संपत्ति और आतंकवाद की समस्या़ओं से निपटने के लिए उठाये गये कदमों का उल्ले ख करते हुए कहा कि लोगों को भी देश के बहुमुखी विकास के लिए काम करना चाहिए

 

6.तमिल फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया :-

दक्षिण भारतीय फिल्मों  के जाने-माने अभिनेता रजनीकांत ने कहा है कि वे एक नया राजनीतिक दल गठित करेंगे और अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अपने प्रशंसकों के तीन दिन के सम्मेिलन के समापन के अवसर पर उन्हों ने कहा कि वे अपनी पार्टी बनाकर राज्यश विधानसभा के अगले चुनाव में सभी 234 सीटों पर अपने उम्मी्दवार खड़े करेंगे।

अगले लोकसभा चुनाव के बारे में उन्हों ने स्प ष्ट‍ किया कि इस बारे में वे अपना रूख चुनाव की घोषणा के बाद ही स्पाष्ट  करेंगे।

हमारे संवाददाता के अनुसार रजनीकांत के प्रशंसकों को सिनेमा की तरह उनकी राजनीतिक पारी में भी उनसे काफी उम्मीददें हैं।

 

7.असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का पहला मसौदा प्रकाशित, एक करोड़ नब्बे लाख आवेदकों के नाम शामिल :-

असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर – एन आर सी का पहला मसौदा रविवार रात जारी कर दिया गया। इसमें तीन करोड़ से अधिक आवेदनों में से एक करोड़ नब्बेआ लाख आवेदकों के नाम शामिल हैं। राज्य  में अवैध रूप से रह रहे लोगों का पता लगाने के लिए एन आर सी को अद्यतन किया गया है।

भारत के महापंजीयक शैलेश ने कल गुवाहाटी में कहा कि लगभग एक करोड़ 39 लाख नामों का अभी सत्याकपन किया जाना है।

श्री शैलेश ने कहा कि ‘अब तक एक करोड़ नब्बे लाख लोगों का सत्यापन हो चुका है और उनके नाम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर में शामिल किये गये हैं। बाकी आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। उनकी जांच पूरी होते ही हम दूसरा मसौदा तैयार करेंगे। जैसा कि उच्चतम न्यायालय ने संकेत दिया है इसलिए जिनके नाम रजिस्टर में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें आशंकित होने की जरूरत नहीं है। हर किसी को पर्याप्त अवसर मिलेंगे। उनका सत्यापन पूरा होने के बाद ही अन्य मसौदा तैयार किया जायेगा’।

 

8.केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भारत-तिब्ब त सीमा पुलिस के जवानों के साथ नया साल मनाएंगे :-

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह नया साल उत्ततराखंड में चीन सीमा से सटी निलांग घाटी में भारत-तिब्बात सीमा पुलिस के जवानों के साथ मनायेंगे।

निलांग में ऊंचे पहाड़ों से घिरी आईटीबीपी की अग्रिम सीमा चौकी 11 हजार 700 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। निलांग घाटी में तापमान शून्यआ से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है।

श्री सिंह रविवार को उत्ताराखंड की दो दिन की यात्रा पर देहरादून पहुंचे। वे कल रात भागीरथी नदी के किनारे 3400 फुट की ऊंचाई स्थित माटली में आईटीबीपी की 12 वीं बटालियन के मुख्या लय में ठहरे। श्री सिंह आज पुलाम सुमधा, कोपांग और भैरों घाटी का दौरा करेंगे और आईटीबीपी के जवानों से मिलेंगें। आईटीबीपी के महानिदेशक आर के पचनानंद उनके साथ मौजूद रहेंगें।

 

9.केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने विवादास्प।द फिल्मक पद्मावती को कुछ बदलावों के साथ प्रदर्शन की मंजूरी देने का फैसला किया :-

केन्द्री य फिल्म  प्रमाणन बोर्ड-सीबीएफसी ने संजय लीला भंसाली की फिल्मम पद्मावती को कुछ परिवर्तनों के साथ मंजूरी देने का फैसला किया है।

बोर्ड ने इस बात की पुष्टिक की है कि वांछित परिवर्तन करने और अंतिम सामग्री प्रस्तुित करने के बाद ही फिल्म  को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। विज्ञप्तित के अनुसार श्री भंसाली और निर्माता इन परिवर्तनों पर सहमत हैं। हमारी संवाददाता के अनुसार बोर्ड ने फिल्मप के नाम में और कुछ अन्यस परिवर्तन करने का सुझाव दिया है।

सीबीएफसी के अनुसार इस फिल्म से जुड़े विवादों को ध्यान में रखते हुए 26 कट लगाए जाएंगे। घूमर गाने में भी बदलाव करने होंगे। फिल्म में शुरुआत में डिसक्लेमर देना होगा कि यह कहानी काल्पनिक है और ‘सती प्रथा‘ को बढ़ावा नहीं देती।

 

10.परमाणु हथियारों का लॉन्च बटन मेरे टेबल पर ही हैः किम जोंग उन :-

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन नए साल पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि वह अमेरिका के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘पूरा अमेरिका हमारे परमाणु हथियारों के दायरे में हैं और न्यूक्लियर बटन हमेशा मेरे डेस्क पर होता है। यह धमकी नहीं, सच्चाई है।’

किम जोंग उन के मुताबिक अमेरिका अब नॉर्थ कोरिया के खिलाफ कभी युद्ध नहीं छेड़ सकता। किम ने कहा, ‘हमने अमेरिका के सभी हिस्सों पर परमाणु से हमले की क्षमता विकसित कर ली है।’ इस दौरान तानाशाह ने साउथ कोरिया को भी संदेश दिया और कहा कि बातचीत के रास्ते खुले हुए हैं और प्रायद्वीप से सैन्य तनाव कम करना जरूरी है।