महाराष्ट्रर सरकार ने मुंबई आग हादसे की जांच के आदेश दिये

0
262

CURRENT GK

1.भारत और मालदीव के बीच बेलागवी में संयुक्त् सैन्यर अभ्याNस संपन्न  :-

भारत और मालदीव के बीच बेंगलूरू से 505 किलोमीटर दूर बेलागवी में दो सप्तावह से जारी संयुक्त  सैन्य  अभ्यास, ‘एकुवेरिन‘ वीरवार को संपन्न  हुआ। मालदीव की भाषा में ‘एकुवेरिन‘ का अर्थ है मित्र।  

द्विपक्षीय वार्षिक सैन्ये अभ्यास भारतीय सेना और मालदीव की राष्ट्री य डिफेंस फोर्स-एमएनडीएफ के बीच 14 दिन का संयुक्त् सैन्यभ प्रशिक्षण था, जो 2009 से हर वर्ष बारी बारी से भारत और मालदीव में आयोजित किया जा रहा है।  

एमएनडीएफ का प्रतिनिधित्व‍ एक टीम ने किया जिसमें दो अधिकारी और 43 अन्य् रैंकों के सैनिक थे जबकि भारतीय सेना की ओर से गोरखा राइफल बटालियन (सिरमौर राइफल्सि) के तीन अधिकारियों और इतनी ही संख्यान में जूनियर कमीशंड अधिकारियों तथा 39 अन्यस रैंकों के अधिकारियों ने हिस्सा  लिया।

 

2.सरकार ने कहा है कि भारत को अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए चीन के साथ दोनो देशों में बहने वाली नदियों के मुद्दे पर निरंतर संपर्क में रहने की ज़रूरत :-

सरकार ने कहा है कि भारत को अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए चीन के साथ दोनो देशों में बहने वाली नदियों के मुद्दे पर निरंतर संपर्क में रहने की ज़रूरत है। विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने कल राज्यसभा में बताया कि दोनों देशों से होकर बहने वाली नदियों के पानी के इस्तेमाल पर भारत का भी अधिकार है। ब्रह्मपुत्र नदी के पानी की धारा बदलने के लिए चीन की ओर से एक हजार किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की योजना की खबरों के बारे में श्री सिंह ने कहा कि चीन ने मीडिया में आई ऐसी खबरों का सार्वजनिक रूप से खंडन किया है। सरकार ने चीन को अपने विचारों और चिंताओं से अवगत करा दिया है।

विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि चीन ने भारत को अनेक मौकों पर बताया है कि वह पनबिजली परियोजनाओं के लिए ब्रह्मपुत्र नदी का पानी इस्तेमाल करेगा और इसके लिये पानी की धारा बदलने की ज़रूरत नहीं है।

 

3.भारत ने स्वदेश में विकसित उन्नत सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया :-

भारत ने स्वदेश में विकसित उन्नत किस्म की सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का गुरुवार को ओडिशा का चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल बहुत कम उंचाई पर आने वाली शत्रु की किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को मार्ग में ही मार गिराने में सक्षम है। इस परीक्षण के साथ भारत बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली रखने वाला विश्व् का चौथा देश बन गया है।  

हमारे संवाददाता के अनुसार “एकीकृत परीक्षण केन्द्रश आई टी आर के तीसरे प्रक्षेपण परीक्षण से एक लक्ष्यि बनाकर सुबह नौ बजकर 44 मिनट पर पृथ्वी  मिसाइल दागी गई। करीब दो मिनट के बाद रडार से संकेत मिलने के बाद ओडिशा के तटीय क्षेत्र में 30 किलोमीटर दूर अब्दु ल कलाम द्वीप पर उन्नात वायु रक्षा रेंज से यह इंटरसैप्ट र मिसाइल दागी गई। मिसाइल लक्षित मिसाइल की दिशा और उंचाई पर गई तथा उसे बीच में ही नष्टस कर दिया।  

प्रक्षेपण को देख रहे रक्षा अनुसंधान विकास संगठन डी आर डी ओ के वैज्ञानिकों तथा अधिकारियों ने बताया कि आज के परीक्षण उडान के दौरान इंटरसैप्टहर के विभिन्ना मानकों का सत्याैपन किया गया और वे सभी सफल रहे। इस प्रभावी एंटी-बैलिस्टिक प्रणाली से अमरीका, रूस और इस्राइल के बाद भारत विश्वर का चौथ ऐसा देश बन गया है जिसके पास बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली है”।  

 

4.पाकिस्तावन ने अपनी समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में पकड़े गए 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया, श्रीलंका ने भी 69 भारतीय मछुआरों को छोड़ने के आदेश दिए :-

पाकिस्तान ने गुरुवार को 145 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। इन्हें कथित रूप से पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया गया था। पीटीआई के अनुसार पिछले हफ्ते पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैजल ने कहा था कि 291 भारतीय मछुआरों को आठ जनवरी तक दो चरणों में रिहा किया जाएगा।

श्रीलंका की सरकार ने भी वहां के समुद्र में चोरी-छुपे मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 69 मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है। इन्हें  अगले कुछ दिनों में भारत भेजा जाएगा।

 

5.विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और जॉर्डन के विदेश मंत्री ऐमन-अल-सफादी के बीच द्विपक्षीय बैठक में आपसी संबंधों को और मज़बूत बनाने पर चर्चा हुई :-

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और जॉर्डन के विदेश मंत्री ऐमन-अल-सफादी के बीच कल नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मज़बूत बनाने पर चर्चा हुई। श्री सफादी ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी सम्पर्क के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने और उसे मज़बूत बनाने के उपायों पर बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध घनिष्ठ और सौहार्द्रपूर्ण रहे हैं और दोनों ही देशों की क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर समान राय है।

 

6.मौजूदा वित्त वर्ष में बाजार से 50 हजार करोड़ रूपया अतिरिक्त ऋण लेगी सरकार :-

सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में समयावधि प्रतिभूतियों के जरिए 50 हजार करोड़ रूपये का अतिरिक्त ऋण लेने का फैसला किया है। रिजर्व बैंक के साथ ऋण योजना की समीक्षा के बाद फैसला किया गया कि सरकार मार्च 2018 तक ऐसी कम अवधि की प्रतिभूतियों यानी टी-बिलों की 86 हजार 2 सौ तीन करोड़ रुपये की वसूली को कम करके 25 हजार छह करोड़ रुपये तक लाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017-18 के बजट में सकल बाजार उधारी के तहत पांच लाख अस्सी हजार करोड़ रुपये और शुद्ध बाजार उधारी के अंतर्गत  कुल चार लाख तेईस हजार करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे। समयावधि सरकारी प्रतिभूतियों के जरिए तीन लाख अड़तालीस हजार करोड़ रुपये और टी-बिलों के माध्यम से 2002 करोड़ रुपये जुटाए जा रहे हैं।

 

7.महाराष्ट्रर सरकार ने मुंबई आग हादसे की जांच के आदेश दिये :-

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मध्य मुंबई के लोअर परेल इलाके में कमला मिल परिसर आग हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इस आग में 14 लोग मारे गए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर कहा कि उन्होंने बृह्नमुंबई नगर निगम आयुक्त को घटना की जांच करने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है। बीस घायलों को विभिन्न  अस्पकतालों में दाखिल कराया गया है। केईएम अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि लोगों की मौत दम घुटने से हुई। दो घायलों की हालत गंभीर है। परिसर में चल रहे टीवी नाइन के मराठी और हिन्दी चैनल का प्रसारण और आसपास की इमारतें भी आग से प्रभावित हुई हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।