धौनी को लेकर कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान कहा

0
243

CURRENT GK

 

  1. नवजोत कौर सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं :- नवजोत कौर ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय महिला कुश्ती में इतिहास रचा है। वे स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में नवजोत ने मंगोलिया की सेवेगमेद एंखबयार 9-1 से मात दी। उधर, 62 किलोग्राम वजन वर्ग में ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई। रेपेशाज़ के तहत कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में साक्षी ने कजाखिस्तान की आयुलम कैसीमोआ को 10-7 से हराया।

 

  1. इंडिया बाई द नीलयानी नील से होकर भारत नामक उत्सव अगले सप्ताह मिस्र में शुरू होगा :- इंडिया बाई द नीलयानी नील से होकर भारत नामक विशाल वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव अगले सप्ताह मिस्र की राजधानी काहिरा में शुरू होगा। इस बार देश की शास्त्रीय संस्कृति पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और उसकी विविधता को दर्शाना है। 12 दिन तक चलने वाला यह उत्सव मिस्र में सबसे बड़ा विदेशी कार्यक्रम होगा। 6 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस उत्सव के दौरान विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उत्सव का लक्ष्य दर्शकों को भारतीय संस्कृति की जानकारी देना और भारत और मिस्र के बीच सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाना है। इस सिलसिले में काहिरा, एलेक्जेंड्रिया और पोर्ट सैद जैसे कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव का आयोजन मिस्र में भारतीय दूतावास और मौलाना आजाद भारतीय संस्कृति केंद्र द्वारा मनोरंजन कम्पनी, ‘टीम वर्क आर्ट्सके सहयोग से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस उत्सव में सम-सामयिक और शास्त्रीय संगीत, नृत्य रंगमंच, दृश्य कलाओं, फिल्म, भोजन और साहित्य संबंधी मिलीजुली गतिविधियां शामिल की जाएंगी।

 

  1. भारत, बांग्‍लादेश और रूस के बीच भारतीय कंपनियों की बांग्‍लादेश स्थित रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में नॉन क्रिटिकल कार्यों में भागीदारी के लिए समझौता :- भारतीय कंपनियां अब बांग्लादेश में रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में नॉन-क्रिटिकल किस्म के निर्माण और स्थापना कार्यों में भाग ले सकती हैं। रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोस्तोम ने यह जानकारी दी।  रोस्तोम के अनुसार, भारत, बंगलादेश और रूस ने कल इस बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

 

  1. पांच वर्ष पहले जहां कहीं नहीं थी भाजपा अब वहीं बन रही उसकी सरकार :- उत्तर पूर्व के नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के नतीजे काफी कुछ एक्जिट पोल में दिखाए गए नतीजों के आधार पर आते दिखाई दे रहे हैं। कहा जा सकता है कि भाजपा ने 2016 में उत्तर-पूर्व में असम से जो अपनी जीत की राह शुरू की थी वह उस पर लगातार आगे बढ़ रही है। आपको बता दें कि 2016 में पहली बार भाजपा ने असम के रूप में उत्तर-पूर्व के किसी राज्‍य में अपनी सरकार का गठन किया था। इसके बाद वर्ष 2017 में पहली बार मणिपुर में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई। हैरत की बात ये है कि पांच वर्ष पहले तक भाजपा यहां पर अपनी राजनीतिक जमीन नहीं बना पाई थी।

 

  1. वियतनाम के राष्‍ट्रपति का भारत दौरा, दोनों देशों के बीच हुए तीन समझौते :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वियतनाम के राष्‍ट्रपति त्रान दाई क्‍वांग के बीच वार्ता के बाद शनिवार को दोनों देशों ने परमाणु सहयोग समेत तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किया। इससे पहले उनसे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी मुलाकात की। क्वांग तीन दिन की यात्रा पर भारत आए हैं। क्वांग को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी इस यात्रा के दौरान भारत का मुख्य एजेंडा दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापारिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करना होगा।

 

  1. सीरिया के लिए रैली से इंकार पर तेलंगाना युवक ने की आत्‍महत्‍या की कोशिश :- तेलंगाना के वारंगल में जहर खाकर मुस्‍लिम ग्रुप के नेता ने आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की। दरअसल, युवक सीरिया में हो रही हत्‍याओं के खिलाफ रैली करना चाहता था जिसके लिए उसे अनुमति नहीं दी गयी। शुक्रवार देर रात फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो वेबकास्‍ट लाइव में युवक ने इस बाबत जानकारी देते हुए क्षोभ प्रकट किया है। युवक ने बताया, सीरिया में निर्दोषों और मासूमों के संहार के खिलाफ रैली की अनुमति पुलिस से मांगी थी जिसके लिए इंकार कर दिया गया। इसके बाद मोहम्‍मद नईम ने कहा कि वह अपनी जिंदगी खत्‍म कर रहा है और जेब से एक बोतल निकाली और पी गया। इसके बाद उसे अस्‍पताल ले जाया गया। डॉक्‍टर ने उसकी हालत स्‍थिर बतायी है।

 

  1. धौनी को लेकर कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान कहा, वनडे के इतिहास में यादगार रहेंगे धौनी :- भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री के बारे में कई बातों को लेकर मीडिया में कानाफूसी चलती रहती हैं। जैसे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को शास्त्री पसंद नहीं करते या फिर वो कप्तान विराट के ज्यादा करीबी समझ जाते हैं। ऐसी खबरें मीडिया में आती ही रहती थीं, लेकिन हाल में ही मीडिया को दिये गये एक इंटरव्यू में कोच रवि शास्त्री ने जो बयान दिया है वो किसी भी क्रिकेट प्रेमी का दिल जीत लेगा। जी हां यह बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कही। कोच शास्त्री ने पूर्व कप्तान धौनी की तारीफ करते हुए कहा कि, आने वाले समय में धौनी को वनडे इतिहास के सबसे महानतम क्रिकेटरों में से एक माना जाएगा।