एकदिवसीय क्रिकेट में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बने महेंद्र सिंह धोनी

0
231

1.एकदिवसीय क्रिकेट में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बने महेंद्र सिंह धोनी :-

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 100 स्टम्पिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

धोनी ने लैग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर अकिला धनंजया को स्टम्प करके अपने 301वें एकदिवसीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉड को तोड़ा।

 

2.मोदी, चिनफिंग के बीच बैठक आज, भारत को मिला ब्रिक्स का साथ :-

ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मंगलवार को बैठक होगी।

डोकलाम विवाद का समाधान होने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच पहली द्विपक्षीय बैठक होगी। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार, साढ़े बारह बजे दोनों नेता मिलेंगे।

इसके बाद मोदी म्यांमार रवाना हो जाएंगे

 

3.अमेरिकी कवि जॉन अशबेरी का निधन :-

जॉन आशबेरी, आधुनिक कविता के एक रहस्यमय कवि, जिनकी ऊर्जा, साहस और भाषा पर असीम पकड़ ने अमेरिकी कविता को शानदार एवं आश्चर्यजनक ऊंचाइयों तक पहुचाया, का 90 साल की उम्र में निधन हो गया।

पुलित्ज़र पुरस्कार विजेता एवं नोबेल उम्मीदवार के रूप में नामित आशबेरी का निधन हडसन,न्यूयॉर्क में हुआ।

उनके 1975 का संग्रह, “स्व-पोर्ट्रेट इन ए कोवेक्स मिरर”, पुस्तक ने अनौपचारिक तीन मुख्य पुरस्कार- पुलित्जर पुरस्कार, नेशनल बुक पुरस्कार और नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार प्राप्त की थी। 2011 में, उन्हें एक राष्ट्रीय मानवता पदक दिया गया था।

 

4.श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला :-

श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर श्री नकवी ने कहा कि हमने पिछले तीन वर्षों में “3 ई” अर्थात शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय सभी अल्पसंख्यकों की सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक उन्नति सुनिश्चित करेगा। मंत्री महोदय ने जोर देकर कहा कि सरकार सम्मान के साथ अल्पसंख्यकों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

5.शक्तिशाली महिलाओ की सूची में निर्मला, मोदी कैबिनेट की बढ़ाएंगी शोभा :-

भारत की रक्षा मंत्री बनने के साथ ही निर्मला सीतारमण विश्व की 16 शक्तिशाली महिला रक्षा मंत्रियों की उस लिस्ट में शुमार हो गयी, जो कि पुरुष प्रधान समाज में महिला सशक्तिकरण के उभार को दर्शाता है।

सीतारमण को बीते रविवार को विश्व की चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गयी। महिला रक्षा मंत्रियों की लिस्ट में निर्मला सीतारमण ऐसी नेता होंगी, जो 1.4 मिलियन सैनिकों वाली सबसे बड़ी सैन्य शक्ति का नेतृत्व करेंगी।

 

6.श्री सुदर्शन भगत ने जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री के रुप में कार्यभार संभाला :-

श्री सुदर्शन भगत ने आज जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री के रुप में कार्यभार संभाला। इससे पहले श्री भगत

कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री थे।

इस मौके पर श्री भगत ने कहा कि जनजातीय लोगों के विकास के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगे और प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करेंगे।

श्री भगत का जन्म 20 अक्टूबर 1969 को हुआ था। वह अभी लोकसभा में झारखंड के लोहरदग्गा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

श्री भगत पन्द्रहवीं लोकसभा (2009-2014) के भी सदस्य थे। वर्ष 2000-2005 में श्री भगत झारखंड विधान सभा के भी सदस्य रहे।

श्री सुदर्शन भगत झारखंड सरकार में 2000-2003 के दौरान मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और उसके बाद 2004 तक मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे।

श्री भगत ने  2004-2005 के दौरान झारखंड सरकार में कल्याण मंत्री के रुप में भी काम किया है। श्री भगत विभिन्न संसदीय समितियों के भी सदस्य रहे हैं।

 

7.श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने खनन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला :-

ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज खनन मंत्रालय का कार्यभार पूर्व खनन मंत्री श्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में संभाला जो अब रेल और कोयला मंत्री हैं।

खनन सचिव श्री अरूण कुमार और खनन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने नए मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर का स्वागत किया और उनसे खनन क्षेत्र में जारी कामकाज के बारे में बातचीत की।

 

8.अर्जुन राम मेघवाल ने केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला :-

श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

श्रम शक्ति भवन में उनके आगमन पर मंत्रालय के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वर्तमान मंत्रीमंडल विस्तार से पहले श्री मेघवाल वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री थे।

 

9.उमा भारती ने पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय का कार्यभार संभाला :-

सुश्री उमा भारती ने पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। सुश्री भारती के मंत्रालय पहुंचने पर उनका स्वागत सचिव श्री परमेश्वर अय्यर तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

 

10.1000 ई-रिक्शा ‘स्मार्ट ई’ का पहला जत्था गुरूग्राम से रवाना :-

सड़क परिवहन तथा राजमार्ग, शिपिंग और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज गुरूग्राम के हुडासिटी सेंटर से 1000 ई रिक्शा के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर श्री गडकरी ने कहा कि  ई रिक्शा से गुरूग्राम की परिवहन प्रणाली का न केवल कम खर्च में बल्कि प्रदूषण रहित विकल्प मिलेगा बल्कि वंचित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

 

11.श्री अश्विनी कुमार चौबे ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया :-

श्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री का पद भार आज ग्रहण किया ।

सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, सचिव, आईसीएमआर, महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने माननीय मंत्री जी का कार्यालय में स्वागत किया और उन्होंने मंत्रालय के कार्यकलापों के बारे में अवगत कराया ।